केसर के लाभ

🥗भाग 53🥗

🥗🥗🥗केसर के लाभ:-

🥗केसर सेवन की मात्रा:-केसर की मात्रा 1 से 3 ग्राम तक है।

🥗केसर के सेवन का समय:-
यह गर्म तासीर रखता है इसलिये इसका सेवन ठंडे दिनों में करे।

🥗केसर के फायदे:-

🥗अनिद्रा और डिप्रेशन को दूर करने के लिए केसर में खास तरह के रसायन है, रात में एक गिलास गुनगुने पानी मे एक चम्मच शहद, केसर 2-3 पत्ती डालकर पिये,( जीरा में भी वही गुण है जो केसर में है )

🥗त्वचा के झुलसने या चोट लगने पर केसर का लेप लगाना चाहिए। इससे तुरंत फायदा होता है और नई त्वचा का निर्माण जल्द होता है।

🥗25 ग्राम केसर को 4 औंस रैक्टीफाइड स्प्रिट में डालकर 5 दिनों तक ऐसा ही रखा रहने दें । तदुपरान्त इसमें नारियल या सरसों का तैल मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम सिर में खूब रगड़-रगड़ कर मालिश करने तथा सप्ताह में 2 बार जामुन के पत्ते पीसकर पीने एवं हर्बल शैम्पू से सिर धोते रहने बाल सफेद होने का रोग दूर हो जाता है ।

🥗केसर और हींग दोनों सम मात्रा में लेकर शहद के साथ चने के आकार की गोलियाँ बनालें । प्रसव कष्ट के समय 1 गोली अर्द्ध गर्म दूध से सेवन कराने से सुगमतापूर्वक (बिना कष्ट के) शिशु का जन्म हो जाता है।

🥗दालचीनी और केसर की गोली बनाकर सेवन करने से उदरशूल मिटता है।

🥗करेला के रस में केसर को घिसकर सेवन करने से यकृतवृद्धि मिटती है।

🥗केसर और कपूर 1-1 रत्ती की मात्रा में लेकर खरलकर दूध के साथ बच्चों को सेवन कराने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

🥗केसर एकाग्रता, स्मरण शक्ति और रिकॉल क्षमता को भी बढ़ाने का कामकरता है।

🥗केसर मसूड़ों की परेशानी को भी दूरकरता है। यह मसूड़ों में सूजन और जख्मों को दूरकरता है। इसके साथ ही यह मुख और जीभ की तकलीफों से निजात दिलाता है।

🥗ठंड की वजह से कफ की दिक्कत है या दिल की बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो केसर का सेवन फायदेमंद है।

🥗केसर को दूध के साथ मिलाकर पीने से वीर्यशक्ति बढ़ती है और त्वचा का रंग गोरा होता है।

🥗केसर महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद है। इससे उनका मासिक धर्म ठीक रहता है।

🥗केसर ल्यूकोरिया एवं हिस्टीरिया से पीड़ित महिलाओं को काफी फायदाकरता है।

🥗केसर मिला दूध नवजात शिशु के जन्म से पूर्व उसकी मां को दिया जाए तो शिशु गोरा पैदा होता है।

🥗कहीं चोट लग गई हो या फिर त्वचा जल गई हो तो केसर का लेप लगाने से काफी आराम मिलता है।

🥗केसर को चंदन के साथ मिलाकर माथे पर लगाने से आंखों और दिमाग को ठंडक मिलती है और शरीर में स्फूर्ति रहती है।

🥗केसर का लेप लगाने से दिमाग तेज होता है।

🥗नकसीर होने पर चंदन के साथ केसर को मिलाकर लेप लगाने पर नाक से खून बहना बंद हो जाता है।

🥗बच्चे को अगर सर्दी और जुकाम की समस्या हो तो केसर और हल्दी मिला हुआ दूध सुबह-शाम पिलाने से राहत मिलेगी।

🥗केसर गैस और एसिटिडी से भी राहत दिलाता है और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।

🥗बच्चे की सर्दी अगर खत्म न हो रही हो तो उसकी नाक, माथे, छाती और पीठ पर केसर, जायफल और लौंग का लेप लगाने से फायदा होता है।

🥗अतिसार होने पर केसर को जायफल, आम की गुठली, सोंठ के साथ घिसकर लेप लगाने से फायदा होता है।

🥗हिस्टीरिया जैसी बीमारियों को नियंत्रितकरने में केसर का सेवन फायदेमंद होता है।

🥗किडनी और लिवर के लिए भी केसर काफी फायदेमंद होता है।

🥗यह ब्लैडर और लिवर की समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है और रक्त शुद्ध करता है।

🥗आर्थराइटिस के मरीजों के लिए भी केसर बहुत लाभकारी है। यह जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है।

🥗थकान को दूरकरने और मांसपेशियों को राहत पहुंचाने का कामकरता है।

🥗अनिद्रा की शिकायत को दूरकरने में भी केसर काफी उपयोगी होता है। इसके साथ ही यह स्ट्रेस को भी दूरकरता है। रात को सोने से पहले दूध में केसर डालकर पीने से अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।

🥗केसर का सेवन आंखों को दुरुस्त रखता है। यह मोतियाबिंद को दूरकरने में भी मददकरता है।

नोट : – आयुर्वेदिक औषधि लेने से पहले वैधानिक चेतावनी :

स्वदेशी और अच्छी गुणवत्ता वाली औषधियों का प्रयोग करें। यदि कोई साइड इफेक्ट या समस्या हो, तो तुरंत अपने निकट के वैद्य जी से संपर्क करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें एवं वैध जी की सलाह का पालन करें। आयुर्वेदिक चिकित्सा का पालन करते समय मन में पूर्ण विश्वास बनाए रखें कि आप विशेष रूप से आपके लिए निर्दिष्ट औषधियों और खाद्य पदार्थों का सेवन कर रहे हैं जैसे कि आपके वैद्य ने सुझाया है।

स्रोत : –
🥗 ब्रह्मचर्य औषधि समाधान 🥗

जानकारी को संकलित किया गया : –
🌷राकेश कुमार चंद्रवंशी (चन्द्रा जी)🌷 द्वारा
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना करते हैं।
– : । आपका दिन शुभ हो । : –
– : धन्यवाद : –

Social Share

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *